मकर राशि में 3 ग्रह योग से 3 राशियां होंगी निहाल
शुक्र ग्रह 22 जनवरी तक मकर राशि में रहेंगे।यहां पर बुध और शनि पहले से ही विराजमान है। इस प्रकार मकर में बुध शुक्र और शनि की युति से बने 3 ग्रही योग से कुछ राशियों को बंपर लाभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और युवती का विशेष महत्व होता है। जब कोई दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होते हैं। तो इसे युति कहा जाता है। दरअसल बुध ने 28 दिसंबर को धनु से निकलकर और 29 दिसंबर को शुक्र ने मकर राशि में प्रवेश किया था। वही शनि पहले से ही अपनी राशि मकर में विराजमान थे। जब-जब ग्रहों की युति बनती है। तो इसका विशेष प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। सूर्य शनि शुक्र ग्रहों की युति से तीन राशि के जातकों को धनलाभ होगा। इनका भाग्योदय होगा और कार्यों में अच्छी सफलता पाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
इन राशियों को होगा खास लाभ
कन्या राशि
जनवरी माह में तीन प्रमुख ग्रहों के मकर राशि में आने से कन्या राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कन्या राशि में 3 ग्रह योग कुंडली के पांचवे भाव में बना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का पांचवा भाव उच्च शिक्षा प्रेम विवाह और संतान का स्थान होता है। ऐसे में जो जातक इस समय किसी के साथ प्रेम बंधन में है। उनका विवाह हो सकता है। छात्रों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। और संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि
मकर राशि में 3 ग्रह योग बनने से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। मकान जमीन के मामले में आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है।कोई नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का योग है। वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है। आपकी राशि मैत्री ग्रही योग कुंडली के चौथे भाव में बनेगा चौथे भाव में से जातक के भौतिक सुखों की गणना की जाती है।इस दौरान जो लोग नौकरी पेशा है।उनको नहीं नौकरी के साथ कई मौके हासिल हो सकते हैं व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।
धनु राशि
मकर राशि में सूर्य शनि और शुक्र ग्रहों की युति किसी वरदान से कम नहीं है। इस त्रि ग्रही योग से भाग्य में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।कार्यों में आने वाली बाधाएं खत्म होगी। अचानक से धन की प्राप्ति होगी। और आर्थिक मामलों में आप की स्थिति अच्छी होगी।कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। कानून वाद विवाद के मामलों में आपकी जीत होगी।विदेश यात्रा के भी अच्छे योग बन रहे हैं।
ज्योतिष साधना
Jyotis sadhna
ज्योतिषाचार्य विष्णु शास्त्री